Independence Day: Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024. Best Updates

Independence Day: Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024. Best Updates

Independence Day: हर घर तिरंगा अभियान जो पूरे भारतवर्ष में 9 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय झंडा, तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी इस पहल के अनुसार आप सभी अपने घर में तिरंगा फहराने एवं झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक करके harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

Har Ghar Tiranga Download Certificate

  • ‘हर घर तिरंगा’ प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com को अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ओपन कर लेना है।
  • Main Page पर “Upload Selfie” का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है।
  • अब एक पॉप-अप विंडो खुलेगा जिसमें आपको एक सेल्फी अपलोड करना है और फिर “Proceed” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद Registration Form खुलेगा, आवश्यक जानकारी को दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब एक शपथ पत्र खुलकर आ जाएगा जिसे ध्यान पूर्वक पढ़कर सबमिट बटन पर क्लिक कर देनाहै।
  • इसके बाद आपका प्रमाण पत्र खुलकर आ जाएगा जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

                        Mosts Importants Links

Online Upload Selfie
Download Banners
View Media
Official Website

 

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024

हर घर तिरंगा एक अभियान है जो आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शुरू किया गया है ताकि सभी नागरिकों को तिरंगे को घर लाने और भारत की आजादी को चिन्हित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके पिछले गत वर्षो में हर घर तिरंगा एक जन आंदोलन बन गया है जिसमें देश भर में समाज के विभिन्न समुदाय विभिन्न जातियों के लोगों ने इस विचार को अपनाया है। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन भागीदारी के माध्यम से आप सभी लोग जोड़ सकते हैं देश भर में 9 अगस्त 2024 से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है जो 15 अगस्त 2024 तक चलेगी इस दौरान भारतवासियों से अपने घरों एवं दफ्तर पर तिरंगा झंडा फहराने एवं सोशल मीडिया पर तिरंगा के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की जा रही है आप सभी भारत के नागरिक इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

https://www.youtube.com/@NarendraModi

Share This Article
Leave a review